PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में लीगल एजुकेशन और टीचिंग मेथड्स पर वर्कशॉप,

Workshop on Legal Education and Teaching Methods by St Soldier Law COllege

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने अपने फैकल्टी के लिए लीगल एजुकेशन और टीचिंग मेथड्स विषय पर एक दिवस वर्कशॉप का आयोजन किया। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा ने वर्कशॉप की शुरुयात करते हुए आज की शिक्षा की दुनिया में सेमिनार और वर्कशॉप के महत्व को रेखांकित किया जिसमें संस्थानों को अपने कौशल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड करने की आवश्यकता है।

उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और शिक्षण में संचार कौशल के महत्व की ओर इशारा किया। मुख्य वक्ता कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.एस.सी.शर्मा रहे जिन्होंने अपने संबोधन में शिक्षण की इनफार्मेशन, शारीरिक भाषा, संचार कौशल और शिक्षण उपकरण/प्रौद्योगिकी और विधियों के रूप में वर्णित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक को कक्षा में तैयार होकर जाना चाहिए, एक अनुकूल वातावरण का निर्माण करना चाहिए।

डॉ. अमित कुमार, सीनियर फैकल्टी ऑफ एजुकेशन कॉलेज ने लेक्चर, इंटरएक्टिव / पार्टिसिपेटिव, फ़्लिप्ड क्लास रूम, प्रोजेक्ट, प्रॉब्लम सॉल्विंग, इंक्वायरी और मिश्रित विधियों जैसी शिक्षण विधियों का विस्तृत विवरण दिया। सेंट सोल्जर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह सैनी ने वर्तमान शिक्षा और लीगल एजुकेशन में आईटी के उपयोग पर चर्चा की।

उन्होंने आईओटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे विभिन्न डोमेन का संक्षिप्त विवरण दिया और कानूनी शिक्षण में आईटी की उपयोगिता पर बात की। डॉ. गुरप्रीत ने कोविड -19 स्थिति के दौरान लीगल प्रैक्टिस में आईटी के उपयोग का उल्लेख किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज के प्रयास की सराहना करते हुए वर्कशॉप को समय की जरूरत बताया।