PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास थाना राजासांसी की पुलिस ने एक विदेशी लड़की को गिरफ्तार किया है / लड़की के पास न तो कोई दस्तावेज था और न ही पासपोर्ट दिखा पाई, फिलहाल पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है / पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और लड़की का क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है /
जानकारी के अनुसार किसी नागरिक ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करके राजासांसी में अदलीवाल मोड़ के पास किसी विदेशी महिला के खड़े होने की जानकारी दी, जिसके बाद थाना राजासांसी को इसकी सूचना दी गई / राजासांसी से इंस्पेक्टर भुपिंदर कौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई / महिला से उसका पासपोर्ट मांगा गया, लेकिन महिला कोई पासपोर्ट दिखा नहीं पाई /
लड़की ने अपनी पहचान रूस की अलीशिया के तौर पर बताई है / इंस्पेक्टर भुपिंदर कौर ने बताया कि लड़की पूरी तरह से स्वस्थ थी, जिसके बाद पुलिस को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है / लड़की का क्रिमिनल रिकार्ड खंगाला जा रहा है / इसकी जांच की जा रही है कि वह लड़की किसी क्रिमिनल गतिविधि में संलिप्त तो नहीं /





































