PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

दीप सिद्धू के भोग पर केसरिया झंडा लेकर गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में अंतिम अरदास पर पहुंचेंगे नौजवान,

Youngsters will reach the last Ardas at Gurdwara Fatehgarh Sahib with saffron flag on Deep Sidhu

PTB News जालंधर : दिवंगत अभिनेता दीप सिद्धू के भोग पर आज केसरिया मार्च निकाला जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से युवक और किसान अपने दोपहिया वाहनों, कारों, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर केसरिया झंडा लेकर फतेहगढ़ साहिब की तरफ निकलेंगे। केसरिया मार्च का जो रूट प्लान जारी किया गया है, उसके अनुसार मार्च अमृतसर से शुरू होगा और यह वाया ब्यास, जालंधर, फगवाड़ा, गोरायां, लुधियाना, खन्ना, साहनेवाल होते हुए फतेहगढ़ साहिब जाएगा।

अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिंद्धू की अंतिम अरदास और भोग का कार्यक्रम आज दोपहर एक बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में होगा। खालसा एड और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शोक सभा में आने वाली संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया है। अंतिम अरदास में भाग लेने के लिए पंजाब के कोने-कोने से उनके प्रशंसक, किसान आंदोलन से जुड़े लोग, महिलाएं फतेहगढ़ साहिब में जुट रहे हैं।

बुधवार दोपहर बाद ही कुछ लोग पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से फतेहगढ़ साहिब के लिए निकल गए थे। कई लोग रात को वहां पर पहुंच गए थे। इसमें बहुत संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। दीप सिद्धू के परिवार की तरफ से जारी कार्ड के अनुसार, भोग सरहिंद में गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में दोपहर 1 बजे में पड़ेगा। यहीं पर उनकी अंतिम अरदास भी जाएगी। गुरुघर में ही दीवान टोडर मल हाल में प्रबंध किए गए हैं।

दीप सिद्धू के भोग में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और खालसा एड भी शमूलियत करेगी। एसजीपीसी और खालसा एड की तरफ से आने वाली संगत के ठहरने के लिए प्रबंध किए गए हैं। दीवान टोडर मल हाल में नीचे गद्दे लगाकर बैठने का प्रबंध किया गया है। साथ ही लंगर का प्रबंध भी किया जा रहा है। लोग सिर्फ पंजाब से ही नहीं आ रहे हैं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी किसान संगठन शोक सभा में आ रहे हैं।

करीब पांच लाख लोगों के इस अंतिम अरदास में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने सभी आने वालों से आग्रह किया कि हमारी कौम अनुशासन के लिए भी जानी जाती है और सभी अनुशासन बनाए रखें। आने वाली संगत के लिए एसजीपीसी और खालसा एड मिलकर लंगर का प्रबंध कर रहे हैं।