PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर के पुलिस इंस्पेक्टर भूषण शेखडी के बेटे तुषार शेखडी पर पुलिस ने दर्ज की FIR

Police again registered against Tushar Shekhdi son of Jalandhar Police Inspector Bhushan Shekhdi

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है / दरसअल पुलिस कमिशनर को शिकायत करने पर महिला थाने में पीडत के बयानों पर FIR दर्ज हो गई / पुलिस ने अपने पुलिस इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी और उनकी पत्नी रितु सेखड़ी को FIR में शामिल नहीं किया और उनके बेटे तुषार सेखड़ी पर FIR दर्ज कर दी /

FIR दर्ज कर उसे 18 दिन का समय ज़मानत के लिए दे दिया और पीडत परिवार को FIR की सूचना नहीं दी गई / जानकारी के अनुसार जालंधर के दिलबाग नगर के रहने वाले पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी के बेटे तुषार सेखड़ी की शादी 24 नंवबर 2019 को सुभाष गोरिया की बेटी एडवोकेट जसलीन गोरिया के साथ हुई थी /

जसलीन गोरिया अनुसूचित जाति से सबन्ध रखती थी और भूषण सेखड़ी का परिवार खतरी परिवार से था / सुभाष गोरिया और भूषण सेखड़ी की आपसमें दोस्ती थी / भूषण सेखड़ी ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने के लिए जसलीन का रिश्ता मांगा था / दोनों परिवारों की सहमति से हिन्दू रीति रिवाजों से शादी हो गई /

कुछ समय बीतने के बाद ही भूषण सेखड़ी की पत्नी रितु सेखड़ी उनके बेटे तुषार सेखड़ी ने जसलीन को जाति शब्द बोलकर परेशान करना शुरू कर दिया और दाज, बड़ी गाड़ी मांगने की डिमांड शुरू कर दी / जसलीन के साथ मारकुटाई भी होनी शुरू हो गई / एक वर्ष से भी ज्यादा समय गया है कि जसलीन को ससुर परिवार ने मारपिट कर घर से निकाल दिया /

जसलीन उस वक्त प्रेग्नेंट थी तभी जसलीन ने अपने परिवार को साथ लेकर पुलिस कमिशनर को शिकायत की थी / पुलिस ने एक साल तो शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की अब कार्रवाई की है तो उसमें साफ ही अपने विभाग के इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी और उनकी पत्नी रितु सेखड़ी के ऊपर कोई कार्रवाई ना करते हुए सिर्फ उनके बेटे तुषार सेखड़ी पर ही FIR दर्ज कर दी है /

18 दिन पहले FIR नंबर 6 5/2/22 को दर्ज हई थी / पंजाब पुलिस ने अभी तक मुझे इसकी जानकारी नही दी यह शब्द पीडत एडवोकेट जसलीन ने कहे / उन्होंने कहा कि अब मेरा बेटा 10 महीने का हो गया है औऱ डिलीवरी भी मेरे मायके वालो ने बढ़िया हस्पताल में करवाई थी / जसलीन ने कहा कि अगर पुलिस ही महिलाओं को इंसाफ नही देगी तो देश की महिलाएं कहा जाएगी / उन्होंने कहा कि मै इंसाफ के लिए हाई कोर्ट जाउंगी /