PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब की सबसे शातिर महिला जो कर चुकी है बड़े-बड़े कांड, तीन महीने में लूट डाले आठ के करीब बैंक,

Punjab vicious girl becomes lady don looted eight banks in three months Amritsar Punjab PTB BIG Breaking News

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : एक तरफ जहां नशे ने पंजाब की युवा पीढ़ी को गहरी गर्त में धकेल दिया है / वहीं अब युवतियां भी इसकी चपेट में आकर जुर्म की दुनिया में अपने कदम बढ़ाने लगी हैं / चिट्टे के नशे की लत पूरी करने और ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दसवीं पास काजल ‘डान’ बन बैठी / बैंक लुटेरों की सरगना /

उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर तीन महीने में अमृतसर और तरनतारन में एक के बाद एक 8 बैंकों से करीब 80 लाख रुपये लूट डाले, हालांकि मंगलवार को वह अपने दो साथियों-कुलविंदर सिंह उर्फ मदर और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गई / काजल, गुरप्रीत और कुलविंदर लूट के पैसे से मंहगे होटलों में रहते थे और ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन हैं /

बटाला रोड, सुंदर नगर की रहने वाली काजल अपने दोनों साथियों के साथ कार में मानावाला में बैंक लूटने निकली थी / इसकी भनक लगने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी / रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी / पुलिस ने बचाव की कोशिश की तो तीनों जालंधर की तरफ भाग निकले / इसके बाद पुलिस ने लगभग 18 किमी पीछा कर टांगरा के पास तीनों को काबू कर लिया / पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी गैंग के पांच और सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया / उनसे 28 लाख की नकदी, 4 पिस्टल, एक राइफल, चार तेजधार दातर, दो बाइक और एक कार बरामद हुई है /

वहीं एसएसपी देहात दीपक हिलोरी ने बताया कि काजल और उसके दोनों साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े काजल के प्रेमी मजीठा के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ विक्की, मक्खी कलां निवासी विजय, संदीप कुमार उर्फ काका, तरनतारन स्थित भैणी बासरके गांव निवासी मंजीत सिंह उर्फ सोनू, दासूवाल के रहने वाले कृष्णप्रीत सिंह को भी काबू कर लिया /

पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह पिछले तीन महीने में कुल आठ बैंकों से 75 से 80 लाख रुपये लूट चुके हैं / इसके अलावा वह कार, बाइक और राह जाते लोगों को भी कई बार लूटते थे / इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि आठों आरोपितों को बुधवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया / अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है /

एसएसपी के अनुसार पूछताछ में काजल ने बताया कि बैंक में वारदात से पहले वह खुद रेकी करती थी / अक्सर वारदात का समय तीन बजे के बाद होता था, जिस बैंक का गार्ड सुस्त होता था और जहां पुलिस दूर-दूर तक नहीं दिखाई देती थी, उस बैंक को वह टारगेट पर लेते थे / काजल कुछ साल पहले गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सामने एक सैलून पर नौकरी करती थी / उसे चिट्टे की लत वहां एक लड़की ने लगाई थी / वह दिन में पांच ग्राम चिट्टे का सेवन करती है / नशा करने के बाद वह लूट की वारदात को अंजाम देती थी /