PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

KMV की छात्राओं ने राष्ट्र स्तरीय वेबीनार के द्वारा फिजिकल एजुकेशन एवं खेलों में करियर के उचित अवसरों के बारे में जानकारी हासिल की,

KMV College organises a National Webinar on Career Opportunities in Physical Education and Sports Jalandhar

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के फिजिकल एजुकेशन विभाग के द्वारा करियर अपॉर्चुनिटीस इन फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय वेबीनार का आयोजन करवाया गया। डॉ. गौरव दूरेजा, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, टीचर एजुकेशन लर्निंग एंड रिसर्च, पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, चंडीगढ़ में इस आयोजन में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की।

छात्राओं से संबोधित होते हुए डॉ. दूरेजा ने फिजिकल एजुकेशन एंव खेलों को प्रदर्शित कर महत्व दर्शाने के साथ-साथ इन क्षेत्रों में करियर के उचित अवसरों के बारे में विस्तार सहित बात की। इसके अलावा उन्होंने फिजिकल एजुकेशन एवं खेलों के क्षेत्र में विभिन्न प्रोफेशनल डिग्री के साथ-साथ रोजगार के विभिन्न अवसरों के लिए उचित योग्यता के बारे में भी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस वेबीनार में 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ बात किया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के लिए स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही इस सफल आयोजन के लिए डॉ. देवेंद्र सिंह एवं मैडम बलदीना के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि डॉ. गुरजोत कौर, डीन, सोशल साइंसेज एवं अध्यक्षा, इतिहास विभाग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।