PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में उस समय हड़कंप मच गया / जब एक पुलिस वैन के पास हुए जोरदार एक के बाद एक विस्फोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और 24 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए /
पुलिस अधिकारियों द्वारा पाकिस्तान की मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार क्वेटा के फातिमा जिन्ना रोड पर यह हमले हुए है और खुफिया सूचना के अनुसार, धमाके में दो से ढाई किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया /
वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहां के उप महानिरीक्षक, ऑपरेशन्स फिदा हुसैन ने मीडिया को बताया कि बीती शाम हुए जोरदार धमकों से ऊपर इलाका देहल गया / इस दौरान इलाके में सिटी पुलिस थाने की एक पुलिस मोबाइल वैन भी मौजूद थी, जो इन धमाकों की चपेट में आ गई है /
उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि विस्फोट कैसे हुआ, लेकिन विस्फोट से काफी नुकसान हुआ है, तीन लोगों की मौत हो गई और पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया / घटना में उप अधीक्षक पद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गयी, जो वैन में मौजूद था /
































