PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

रूस में यूक्रेनी दूतावास से यूक्रेनी झंडे को हटाया गया, यूक्रेन से लौटे 180 भारतीय छात्र

Ukrainian flag removed from Ukrainian embassy in Russia

PTB Big News कीव : एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो मॉस्को और कीव के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर रूस में यूक्रेनी दूतावास से यूक्रेनी झंडे को हटा दिया गया है.रिपोर्ट के अनुसार, एक संकेत मिला है, जो दर्शाता है कि राजनयिक मिशन की इमारत को भी नष्ट कर दिया है. यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर भारतीय वायुसेना का चौथा विमान बुखारेस्ट से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा. एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छात्रों का स्वागत किया.

अजय भट्ट ने कहा कि मैं आप सभी का स्वागत करता हूं. विषम परिस्थितियों में यूक्रेन से हर भारतीय छात्र को निकालने के लिए प्रधानमंत्री जी खुद नजर बनाए हुए हैं. मैं क्रू टीम को भी बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि हम एक-एक बच्चे का ख्याल रख रहे हैं. यूक्रेन की सीमाओं पर भी हमारे चार मंत्रीगण एक-एक चीज को देख रहे हैं. हमारे एयरफोर्स और सिविल एविएशन के जहाज लगातार जा रहे हैं. इस फ्लाइट में 180 भारतीय आए हैं.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रूस के हमले में यूक्रेन में अबतक 752 आम लोगों की मौत हुई है. रूसी पुलिस ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के आठवें दिन सेंट पीटर्सबर्ग में युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. स्वतंत्र निगरानी समूह ओवीडी-इन्फो का कहना है कि यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में रूस में कुल 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है