PTB Big न्यूज़ फिरोज़पुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली केंद्रीय जेल में कैद काट रहे एक मशहूर गैंगस्टर जिसकी पहचान भोला शूटर के रूप में हुई है की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से जेल पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोला शूटर की रात देर अचानक तबीयत खराब हो गई और आज सुबह करीब 3 बजे उसे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सिविल अस्पताल फ़िरोज़पुर में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी सुबह के करीब 5 बजे मौत हो गई /
बताया जा रहा है कि भोला ज़िला फरीदकोट के कोटकपूरा शहर का रहने वाला था और उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज थे / पुलिस द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई उपरांत शव उसके परिवारिक सदस्यों को सौंप दिया जाएगा / फ़िलहाल इस घटना के बाद पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया है /





































