PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर जिले की पुलिस काटती रही वाहनों के चालान, उधर भाजपा नेता की दुकान पर चोर कर गए कांड, वारदात हुई CCTV में कैद,

Police of Jalandhar district kept cutting challans of vehicles Scandal broke out at BJP leader's shop The incident was caught on CCTV

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में इन दिनों पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के निर्देशों पर एडीसीपी गगनेश कुमार की अगुवाई में वाहनों के लगातार देर रात तक विशेष अभियान चलाकर चालान पर चालान काट रही है / कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने बीते दिनों 500 से अधिक लोगों के चालान काट डाले साथ ही पुलिस अधिकारियों की ओर से लोगों को ट्रैफिक संबंधी जागरूक भी किया जा रहा है /

ऐसे में जहां पुलिस दिन रात ट्रैफिक चालान काटने के लिए मुस्तैद दिख रही है वहीं दूसरी और चोरों के इतने होंसले बुलंद हो चुके हैं कि वह पुलिस को चकमा देकर आम जनता के साथ-साथ नेताओं को भी निशाना बना रहे हैं और पुलिस इस मामले में चुस्ती बरतने के सुस्त दिखाई दे रही है /

दरसअल मामला जिला जालंधर के साथ लगते गोराया की नेशनल हाईवे पर स्थित भाजपा नेता कमलजीत बावा की दुकान बावा बैटरी वर्कस से सामने आया है जहां पर सुबह एक गाड़ी में आए दो चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया और भागने में कामयाब हो गए /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलजीत बावा ने पुलिस को बताया कि उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है / इसके बाद वह मौके पर आए और दुकान में लगे CCTV कैमरे चैक किए गए तो देखा कि सुबह दो-तीन बजे के करीब दो बार महिंद्रा पिकअप गाड़ी में दो व्यक्ति आए /

उन्होंने कटर के साथ दुकान का शटर तोड़ा और दुकान के अंदर दाखिल हो कर बीस के करीब नई और पुरानी बैटरियों के साथ गल्ले में पड़ी नकदी चोरी कर ले गए, जिसके साथ उनका लाखों का नुक्सान हो गया / इस संबंध में उन्होंने गोराया पुलिस को शिकायत दी है / मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद बनती कार्यवाही की जाएगी /

इन सबके बिच सोचने वाली बात तो यह है कि पुलिस अधिकारी जहां अपने मुलाजिमों से ट्रैफिक रूल को सख्ती से लागू करवाने के लिए लगातार चालान पर चालान कर रही है वहीं दूसरी और पुलिस की आंख के नीचे ही चोर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं /