PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

यूक्रेन में बढ़ते संकट के बीच आई बुरी खबर, भारतीय छात्रों को ट्रेन पर चढ़ने से रोका,

Indian students prevented from boarding the train

PTB Big News नई दिल्ली : यूक्रेन में रूसी सेना के हमलों का आज आठवां दिन है. इस बीच सबसे बड़ी खबर खारकीव से आ रही है. यहां भारतीय छात्रों को ट्रेन पर चढ़ने से रोका जा रहा है. खारकीव में लगातार हमले तेज हो गए हैं और अभी भी करीब 200 छात्र यहां फंसे हुए हैं. यहां हालात कितने बिगड़ गए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर खतरे का सायरन बज रहा है.

युद्ध के आठवें दिन रूस का हमला और तेज हो गया है. यूक्रेन ने भी मान लिया है कि खेरसॉन पर रूस की सेना का पूरी तरह कब्जा हो गया है. फिलहाल खेरसॉन और खारकीव में लगातार धमाके हो रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ क्वाड लीडर्स की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे.

यूक्रेन द्वारा भारतीय छात्रों को बंधक बनाये जाने के आरोप पर विदेश मंत्रालय ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय छात्रों को बंधक बनाये जाने जैसे हालात के बारे में कोई खबर नहीं है. प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में हमारा दुतावास वहां फंसे हुये प्रवासी भारतीयों से संपर्क में है. हमारे दुतावास ने यूक्रेन के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क बना रखा है. कई भारतीयों ने बुधवार को ही खारकीव छोड़ दिया था. हमारे पास अभी तक किसी भी भारतीय छात्र को बंधक बनाये जाने की खबर नहीं आई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारतीय छात्रों को बाहर निकलने में मदद करने के लिये यूक्रेनी अधिकारियों से विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है.