PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के थाना डिवीजन नंबर-3 अधीन पड़ते इकबाल गंज रोड पर आज यानि शुक्रवार सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब देखते ही देखते वहां स्थित बिजली के मीटरों को आग लग गई /
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में एक ही जगह पर करीब 10-15 रिहायशी और कमर्शियल बिजली के मीटर लगे हुए हैं /
आज सुबह यहां से एक दुकानदार ने अचानक धुआं उठता देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया / फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाई / बिजली के मीटरों को आग लगने के कारण कई घरों की बिजली भी चली गई है / इस घटना के बाद जहां इलाके में हड़कंप मच गया / वहीं स्थानीय लोग बिजली विभाग को इस हादसे का दोषी मान रहे हैं /
































