PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

ईवीएम स्ट्रांग रूम में चली गोली, सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत,

shot fired in evm strong room of fazilka sub inspector posted in security dies

PTB Shocking News फाजिल्का : फाजिल्का के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रखी गई ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह एक हादसा है या मृतक द्वारा खुदकुशी की गई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की रात करीब साढ़े तीन बजे सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ड्यूटी से फारिग होने के बाद वहां बने एक कमरे में गया था। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने गोली की आवाज सुनी।

सूचना पुलिस को देते हुए उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में मौजूद थाना सिटी प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बाहर से बुलाई गई है, जबकि पुलिस उच्च अधिकारी उक्त मामले की पूरी जांच कर रहे हैं कि यह एक हादसा है या खुदकुशी। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

परविंदर सिंह ने बताया कि फाजिल्का के सरकारी स्कूल में पुलिस बल की तैनाती की गई है। थ्री लेयर में पुलिस को तीसरे नंबर पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। जिसमें सब इंस्पेक्टर बलदेव चंद को वहां पुलिस इंचार्ज तैनात किया गया था। रात्रि करीब 3:30 बजे जब वह ड्यूटी से फारग होने के बाद एक कमरे में गए तो अचानक गोली चलने से की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बलदेव चंद को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। उन्होंने बताया कि अभी गोली लगने के कारणों का नहीं पता चल सका है। फिलहाल पुलिस उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।