PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मस्जिद में हुआ जोरदार धमाका, 30 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 50 से ज्यादा घायल, इलाके में मचा हड़कंप,

pakistan peshawar mosque blast kocha risaldar many deaed injured

PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के पेशावर में आज यानि शुक्रवार को उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब वहां स्थित एक मस्जिद के भीतर जोरदार धमाका हो गया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए / वहीं अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि 30 शवों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल लाया गया है / ये घटना कोचा रिसालदार इलाके की है / पेशावर के सीसीपीओ इजाज अहसान ने पुष्टि करते हुए कहा कि धमाके में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है / लेडी रीडिंग अस्पताल के मीडिया मैनेजर आसिम खान ने कहा कि अभी तक 30 शवों को अस्पताल में लाया गया है /

सीसीपीओ ने बताया कि शुरुआती खबरों के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने एक मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां पहरेदारी कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं / सीसीपीओ ने कहा कि हमले के बाद मस्जिद में लोगों को निशाना बनाया गया और वहां जोरदार धमाका हो गया / घटना के बाद से आसपास के लोग काफी दहशत में हैं /

pakistan peshawar mosque blast kocha risaldar many deaed injured

पुलिस अधिकारी वहीद खान ने एपी को बताया कि धमाका तब हुआ, जब नमाज के लिए कोचा रिसालदार मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोग जमा हुए थे / अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है / प्रत्यदर्शियों में से एक शयान हैदर भी उस वक्त मस्जिद में प्रवेश कर रहे थे, जब उसमें भीषण धमाका हुआ, जिसकी वजह से वह सड़क पर जाकर गिर गए / उन्होंने बताया कि मैंने अपनी आंखें खोली और हर तरफ धूल और शव बिखरे पड़े थे / पेशावर के सीसीपीओ के अकाउंट के अनुसार, घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं, लेकिन धमाका किस तरह का था, ये बताना इस वक्त जल्दबाजी होगी /

लेडी रीडिंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में अफरा-तफरी मच गई / डॉक्टरों को कई घायल लोगों को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा / प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल को रेड अलर्ट पर रखा गया है और अधिक चिकित्सा कर्मियों को एलआरएच बुलाया गया है / स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कई मार्किट हैं और शुक्रवार की नमाज के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है / प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की कड़ी निंदा की है और घायलों को तत्काल चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया है /