यूक्रेन में मारे गए बच्चे मृत देह को लाना, मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और डिग्री ना रहे अधूरी इसके लिए क्या किया गया फैसला,
PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की / इस बैठक में यूक्रेन मामले और 2022 चुनाव के नतीजों को लेकर मंथन किया गया / इसके साथ ही सीएम चन्नी ने विधायक और मंत्रियों से हलकों की फीडबैक भी ली /
इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका ने बताया कि बैठक में यूक्रेन में फंसे पंजाब के विद्यार्थियों को लेकर पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में बनी हुई है / डॉ. वेरका ने बताया कि यूक्रेन में एक हज़ार से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए थे, जिसमें से 75 प्रतिशत विद्यार्थियों को पंजाब वापिस लाया जा चूका है और अब करीब 300 के आसपास छात्र वहां हैं जो एक दो दिन में वापिस भारत आ जायेंगे /
डॉ. वेरका ने बताया कि यूक्रेन में पंजाब के बच्चे का देहांत हो गया था, उसकी बॉडी वापिस लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखी गयी है और पंजाब सरकार को उम्मीद है कि भारत सरकार इस पर गंभीरता से गौर करेगी और उसके शव को जल्दी से जल्दी भारत पे लाया जायेगा /
डॉ. वेरका ने बताया कि मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री ने उनकी ड्यूटी लगाई है कि यूक्रेन में पंजाब से सम्बंधित मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और डिग्री अधूरी ना रहे इसके लिए जरूरी कदम उठाये जाएं / इसके चलते वह केंद्र सरकार के मंत्रियों के सम्पर्क में हैं / पंजाब सरकार द्वारा इन पीड़ित छात्रों के लिए विशेष प्रावधान बनाये जाने के लिए भारत सरकार और आई एम ए से वह बात कर रहे हैं /
डॉ. राजकुमार वेरका ने बताया कि इस बैठक में उन ख़बरों की भी निंदा की गयी जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन पंजाब विद्यार्थियों के मामले में पंजाब सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर पूरी कैबिनेट इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम बढ़ा रही है / वहीं डॉ. वेरका ने बताया कि इस बैठक में भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब एवं हरियाणा की स्थायी सदस्यता केंद्र द्वारा कथित तौर पर समाप्त करने पर कड़ी आपत्ति जताई गयी /





































