PTB News “शिक्षा” : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ICSE कक्षा 10वीं सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेटशीट में कई विषयों की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है। नई डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 11 बजे शुरू होंगी और परीक्षाएं 1 घंटा 30 मिनट की अवधि की होंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शुरू होंगी और 1 घंटा 30 मिनट की अवधि की होंगी।
पेपर को हल करने के लिए टाइम टेबल में बताए गए समय के अलावा 10 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। पहले गणित की परीक्षा 3 मई को होनी थी अब इसे 2 मई तक कर दिया गया है। इसी तरह भूगोल, फिजिक्स, सेकंड लैग्वेंज, बायोलॉजी, ग्रुप 3 इलेक्टिव, इकोनॉमिक्स और कमर्शियल स्टडीज जैसे विषयों को क्रमशः 4, 9, 11, 17, 19, 20, 23 मई को पुनर्निर्धारित किया गया है। पहले आई.सी.एस.ई. सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 20 मई को समाप्त होने वाली थीं लेकिन अब वे 23 मई को समाप्त होंगी।





































