PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में खेल मंत्री रहे व अब भाजपा के उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी व सुखपाल सिंह नन्नू के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस ने मारपीट और धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं / यह सनसनीखेज मामला 20 फरवरी यानि मतदान वाले दिन का बताया जा रहा है /
इस संबंध में फिरोजपुर पुलिस ने पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और पूर्व संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू सहित सात लोगों के खिलाफ धारा 323 व 506 के तहत मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है / पीड़ित युवक ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और सुखपाल सिंह नन्नू पर मारपीट करने और दूसरों को धमकाने का आरोप लगाया था /
आपको यह भी बता दें कि मतदान के दिन सीमावर्ती गांवों के लोगों ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के काफिले को सुरजीत सिंह की पिटाई के कारण करीब साढ़े पांच घंटे तक रोके रखा था / पीड़ित युवक सुरजीत सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर सदर थाने की पुलिस ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और सुखपाल सिंह नन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है /





































