PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

गुमशुदा हो चुके गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल को भी आई जनता की याद, उठाया बड़ा कदम,

MP Sunny Deol has written a letter to the Aviation Minister demanding the resumption of Pathankot air flights

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : दिल्ली-पठानकोट हवाई सेवा बंद होने पर हल्के के सांसद सन्नी देओल जोकि बीते काफी समय से गुमशुदा थे को फिर से जनता की याद आने लगी है और उन्होंने शहरी उड्डयन मंत्री को पत्र लिख कर देश की राजधानी से पठानकोट को हवाई उड़ानें फिर शुरू करने की मांग की है /

सन्नी देओल ने पत्र में कहा कि पठानकोट कई पक्षों से बड़ी महत्ता वाला क्षेत्र है जिससे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की सरहदें लगती हैं / हिमालय के निचले पहाड़ों के पैरों में बसने से यह शहर हिमाचल प्रदेश के चम्बा, डल्हौजी और मक्लोडगंज जाने वाले सैलानियों का मुख्य रास्ता है /

इसी शहर की देश की सुरक्षा के मामले में भी बहुत बड़ी महत्ता है, क्योंकि यहां आर्मी कैंट भी है जिसके कारण फौज के जवान और उनके परिवार भी देश के विभिन्न हिस्सों में से पठानकोट आते-जाते हैं / सन्नी देओल के PA पंकज जोशी ने बताया कि पहले दिल्ली से पठानकोट उड़ान सप्ताह में 3 बार चलती थी,

जिस कारण सन्नी देओल पहले भी इस उड़ान को रोजाना शुरू करने के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उड़ानों की संख्या बढ़ाने की बजाय इसको बंद कर दिया गया, जिस कारण सन्नी देओल ने अब दोबारा शहरी उड्डयन मंत्री को पत्र लिख कर इस उड़ान को शुरू करने की मांग कार्रवाई है /