PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सनकी शख्स ने पत्नी और उसके 2 भाईयों को गोलियां से भूना, इलाके में हड़कंप

a man shot his wife and her 2 brothers with bullets

PTB Crime News नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां नोर्थ वेस्ट दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक सनकी शख्स ने अपने ससुरालवालों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस फायरिंग में 2 पुरुष और 1 महिला समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला गोली लगने से घायल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हितेंद्र नाम के शख्स ने अपनी पत्नी सीमा और 2 सालों की गोली मारकर हत्या की जबकि एक साले कि पत्नी बबिता के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय हितेंद्र अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ शकूरपुर गांव के फ्लैट में रहता है। पड़ोसियों के अनुसार हितेंद्र आए दिन शराब के नशे में सीमा से मारपीट करता था। वह रविवार देर रात अपने दोस्त के साथ नशे में धुत घर पहुंचा। बताया जाता है कि सीमा ने खाना नहीं बनाया था। इस पर हितेंद्र नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। सीमा ने अपने भाईयों सुरेंद्र और विजय को घटना के बारे में जानकारी दी।

विजय अपनी पत्नी बबिता और भाई सुरेंद्र के साथ शकूरपुर पहुंचा। वह हितेंद्र को समझा रहा था। आरोप है कि ललित ने अपने दोस्त को उकसाया कि कैसे ससुराल के लोग घरेलू विवाद में दखल दे रहे हैं। नशे में धुत हितेंद्र लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सीमा, सुरेंद्र, विजय और बबिता गोली लगने से घायल हो गए। पड़ोसियों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीमा, सुरेंद्र और विजय ने दम तोड़ दिया जबकि बबिता की हालत गम्भीर बनी हुई है। सुभाष प्लेस पुलिस ने हितेंद्र और ललित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल भिजवा दिया गया है।