PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

Election Commission issued notification on 5 Rajya Sabha seats in Punjab

PTB Political News चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद अब राज्यसभा चुनावों का बिगुल भी बज चुका है। इसे लेकर आज पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावों का ऐलान हुआ है। बता दें कि सूबे में 31 मार्च को राज्यसभा चुनाव होंगे इसके लिए 14 मार्च से 21 मार्च तक नामांकन होगा। वहीं नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च को है। आपको बता दें कि अगले महीने यानि अप्रैल में 5 राज्य सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

वहीं 31 मार्च को होने वाले राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव के बाद अब 5 राज्यसभा सीटों के चुनाव होने जा रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। देशभर में कुल 13 राज्यसभा सीटों के लिए नोटिफिकेशन हुई है। इनमें पंजाब में 5, केरला में 3, असम में 2 और हिमाचल प्रदेश तथा नागालैंड में 1-1 सीट शामिल हैं।