PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Facebook पर लाइव होकर किसान ने की खुदकुशी, आढ़ती से था परेशान,

farmer commits suicide by live on facebook in bhatinda

PTB Shocking News बठिंडा : बठिंडा जिले के गांव पूहला में किसान ने आढ़ती व किसान की तरफ से 40 लाख रुपये की जालसाजी किए जाने से परेशान होकर लाइव होकर खुदकुशी कर ली है। किसान हरचरण सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा 15 साल की एक लड़की व 14 साल का लड़का छोड़ गया है। इससे पहले उसने आरोप लगाया कि वह अपनी फसल एक आढतिए के यहां बेचता था। इसमें आढ़ती उसकी फसल की पेमेंट नहीं दे रहा था। यह राशि लंबे समय से करीब 40 लाख रुपये के करीब हो गई। आढ़ती उसे हर बार कहता था कि उसकी पेमेंट उसके पास जमा है। जब जरूरत होगी ब्याज समेत उससे वह राशि ले सकता है।

हरचरण सिंह ने कई बार आढ़ती को पेमेंट देने के लिए कहा, लेकिन वह एक अन्य किसान के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगा व करीब 8 दिन पहले आढ़ती घर आया और कहा कि वह उसके खाते में पेमेंट डाल देगा। इसलिए खाली चेक साइन करवाकर ले गया। बाद में जब उसकी पेमेंट नहीं मिली तो फोन करने पर आढ़ती ने केस करने की धमकी दी। इसी बात को लेकर हरचरण सिंह परेशान रहने लगा। यहीं नहीं हरचरण सिंह ने वीडियो में कहा कि वह अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करता है।

उसका सपना था कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर ऊंचे मुकाम में पहुंचता देखे, लेकिन आढ़ती व उसके साथी के कारण वह मानसिक तौर पर टूट चुका हैं और अपने अपने बच्चों पर घर की इतनी बड़ी जिम्मेवारी डालकर भगवान के घर जा रहा हूं। हरचरण के रिश्तेदार ने बताया कि आढ़ती व उसका साथी मेरे जीजा हरचरण सिंह को लगातार परेशान कर रहे थे। इसके चलते वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ है। थाना नथाना के एसआइ ने बताया कि आरोपित यादविंदर सिंह उर्फ जादू और बलजिंदर सिंह के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक ने अपनी वीडियो में भी इन दोनों लोगों के नाम लिए है।