PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Punjab Election Results 2022 LIVE आप का पंजाब में बड़ा धमाका, जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा और करतारपुर से बलकार सिंह की हुई जीत,

Punjab Election Results 2022 LIVE Jalandhar Central North West Cantt Raman Arora from Jalandhar Central and Balkar Singh from Kartarpur

PTB Big Political जालंधर : आम आदमी पार्टी का पंजाब में बड़ा धमाका, जालंधर में पहली बार खुला खाता, जालंधर सेंट्रल से आप प्रत्याशी रमन अरोड़ा और करतारपुर से बलकार सिंह जीत गए हैं / अरोड़ा ने 163 वोटों से जीत हासिल कर ली है / रमन को 32642 और कांग्रेस के राजिंदर बेरी को 32479 वोट मिले / उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र बेरी को हराया / इस सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का कब्जा होता आया है /

यह पहला मौका है जब इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने परचम लहराया है / आजादी के बाद से होने वाले चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस के प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं / करतारपुर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलकार सिंह को 41830 वोट मिले / कांग्रेस के चौधरी सुरेंद्र सिंह 37256 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे / बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल के साझा उम्मीदवार बलविंदर कुमार 33709 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं /

आप प्रत्याशी नकोदर हलके में भी आगे हैं / 4 सीटों- शहर की जालंधर नार्थ, वेस्ट के अलावा शाहकोट, आदमपुर और फिल्लौर में कांग्रेस आगे है / जालंधर की सबसे हाट सीट कैंट में कई राउंड तक पीछे चल रहे कांग्रेस के परगट सिंह ने 13वें राउंड में बढ़त बना ली है / परगट सिंह 32665 वोटों के साथ पहले स्थान पर है / आम आदमी पार्टी के सुरिंदर सिंह सोढ़ी 29776 वोटों के साथ दूसरे और अकाली दल के जगबीर बराड़ 21754 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं /

भाजपा के सरबीजत सिंह मक्कड़ को केवल 15097 वोट मिले हैं / नकोदर विधानसभा सीट से अकाली दल के उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह वडाला पीछे चल रहे हैं / यहां से आप की इंदरजीत कौर मान 26293 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं / गुरप्रताप सिंह वडाला को 24867 वोट मिले हैं अब तक / कांग्रेस के डॉ. नवजोत सिंह दहिया 22044 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं /

विधानसभा हलका शाहकोट में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है कांग्रेसी उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालीया को 34824 वोट पड़े जबकि दूसरे नंबर पर अकाली दल के बचित्तर सिंह कोहाड़ को 26351 और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रतन सिंह को 19605 वोट पड़े हैं / जालंधर नार्थ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अवतार हैनरी जूनियर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी केडी भंडारी से आगे चल रहे हैं / हैनरी को 27347 और भंडारी को 22771 वोट मिले हैं / आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश ढल्ल को 17362 वोट मिले हैं /

आम आदमी पार्टी इस सीट पर भी अच्छी फाइट देती हुई नजर आ रही है / सीधी लड़ाई वाली यह सीट फिलहाल त्रिकोणी लड़ाई में बदलती नजर आ रही है / अगर हैनरी की जीत होती है तो उसका सेहरा आम आदमी पार्टी के सिर पर बंधेगा / विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में कांग्रेस के सुशील रिंकू मामूली बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं / उन्हें अब तक 27916 वोट मिले हैं / आम आदमी पार्टी के शीतल अंगुराल 27870 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं / तीसरे नंबर पर भाजपा के मोहिंदर भगत हैं, जिन्हें 25873 वोट मिले हैं /

आदमपुर विधानसभा सीट से छठे राउंड में कांग्रेस ने पहली बार बढ़त बनाई है / कांग्रेसी उम्मीदवार सुखविंदर सिंह कोटली को अब तक 29939 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर अकाली दल को पवन टीनू को 27898 वोट मिले हैं / तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीत लाल को 22124 वोट मिले हैं / अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित फ्लोर सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है पहले ही राउंड से आगे चल रही कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी विक्रमजीत सिंह को अब तक 26638 वोट मिले हैं,

जबकि आम आदमी पार्टी के प्रिंसपल प्रेम कुमार 19554 वोट के साथ दूसरे और शिरोमणि अकाली दल के बलदेव सिंह खैरा 19203 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं / कपूरथला रोड पर मतगणना सेंटर के बाहर नारेबाजी कर रहे और उलट बाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने मौके से खदेड़ा / घुड़सवार पुलिस कर्मियों ने भीड़ के बीच में जाकर लोगों को वहां से हटने के लिए कहा / कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वहां से चले गए