PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल से मिलने दिल्ली हुए रवाना, इस स्थान पर होगा शपथ ग्रहण समारोह,

punjab election results new cm bhagwant mann arvind kejriwal oath taking ceremony Chandigarh

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में रिकॉर्डतोड़ सीटें जीतने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है / पंजाब में पार्टी का सीएम चेहरा भगवंत मान संगरूर से दिल्ली रवाना हो गए हैं / वह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे /

इसके बाद कल गवर्नर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि 1-2 दिन में सारा काम हो जाएगा / पंजाब के अगले CM बन रहे भगवंत मान ने कहा कि मैं दिल्ली पार्टी बनाने वाले नेशनल कनवीनर को बधाई देने जा रहा हूं /

भगवंत मान ने कहा कि उनका शपथ ग्रहण समारोह शहीए ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ही होगा / उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के चुनाव में अहंकारी लोगों की हार हुई। लोगों ने आम आदमी को जिताया है /

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक दल की जल्द मीटिंग होगी / उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष भी किया कि उनके विधायक आम आदमी और ईमानदार हैं, जिन्हें कहीं बाहर ले जाने की जरूरत नहीं है / पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विस चुनाव में 92 सीटें जीती हैं / कांग्रेस को सिर्फ 18, अकाली दल को 4, भाजपा को 2 और एक आजाद के खाते में गई /

आपको यह भी बता दें कि राज्य में आप की सूनामी इस कदर चली कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिद्धू, सुखबीर बादल्र समेत कई दिग्गज हार गए / ऐसे में आज आप का एक तरह से पहला दिन है और आगे चलकर बहुत से लोग इस पार्टी से बहुत से उम्मीदें लगाकर बैठे हैं, देखना यह होगा कि आने वाले समय में पंजाब के नए मुख्यमंत्री अपनी नई कैबिनेट में क्या निर्णय लेते हैं /