PTB News नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बधाई मिलने पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया. प्रधानमंत्री ने गुरुवार रात को ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को पंजाब में जीत की बधाई दी थी.
मोदी ने ट्वीट किया था कि पंजाब चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को मेरी ओर से बधाई. पंजाब के कल्याण के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का मैं आश्वासन देता हूं.’’ प्रधानमंत्री के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुये जवाब में केजरीवाल ने लिखा कि धन्यवाद सर.
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. राज्य में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को हुई मतगणना में राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया.





































