PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन में ‘टेलेंट हंट-2022’ का आयोजन

Innocent Hearts College of Education organised Talent Hunt

PTB News “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘दिशा एक पहल’ के तहत इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर ने ‘गो ग्रीन’ और ‘से नो टू प्लास्टिक’ थीम पर ‘टेलेंट हंट-2022’ का आयोजन किया। विद्यार्थियों-अध्यापकों ने साहित्यिक विधाओं-भाषण, वाद-विवाद, काव्य-संगोष्ठी तथा कलात्मक वस्तुओं-पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन-लेखन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

विद्यार्थी-अध्यापकों के बीच शिक्षण-कौशल विकसित करने के लिए ‘ब्लैकबोर्ड लेखन-कौशल’ व ‘बैस्ट आऊट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थी-अध्यापकों ने स्पष्ट रूप से लिखने की कला और वेस्ट सामग्री के साथ रचनात्मक शिक्षण सहायक सामग्री बनाने की कला सीखी। विद्यार्थी-अध्यापकों की सोलो गायन प्रस्तुतियों के दौरान सारा माहौल भावनाओं व सद्भाव से भर गया। विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत भारतीय शास्त्रीय नृत्य और लोक-नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन गतिविधियों में भाग लेने का उद्देश्य विद्यार्थी-अध्यापकों ने भीतर निहित प्रतिभा व योग्यताओं को उजागर करना था और उन्हें अपने व्यक्तिगत मूल्यों का एहसास कराने में मदद करना था। इस प्रतियोगिता का निर्णय निर्धारित नियमों और मानदंडों को ध्यान में रखते हुए किया गया। मैडम आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर, कालेज, बीएमईएमटी) ने उपलब्धि हासिल करने वालों को उपहार दिए। प्राचार्य डा. अरजिंदर सिंह ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया व विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए।