PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्रांगण में फिएस्टा – द ट्रेड फेयर – 2022 का आयोजन 13 मार्च को किया जा रहा है। ट्रेड फेयर का उद्घाटन डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति के उप प्रधान जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, एम.एल.ए. श्री बावा हैनरी तथा श्री सुरेन्द्र सेठ, मैंबर लोकल कमेटी द्वारा किया जाएगा। शाम के समय प्रसिद्ध गायक अमृत मान अपने गीतों की पेशकारी करेंगे।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने बताया कि ट्रेड फेयर का विशेष आकर्षण फैशन शो रहेगा जिसमें विजेताओं को विभिन्न शीर्षक दिए जाएंगे। ट्रेड फेयर में ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट्स, कपड़े, ग्रूमिंग स्टेशन, सैल्फी कार्नर, एजुकेशन हब तथा खानपान के स्टाल रहेंगे। झूलों का भी विशेष प्रबंध रहेगा। शाम के समय रैफल ड्रा निकाला जाएगा जिसमें डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति के सचिव श्री अरविंद घई, श्री अजय गोस्वामी तथा उद्योगपति श्री सुधीर शर्मा उपस्थित रहेंगे।





































