PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री विजयी जुलूस निकालने के लिए अमृतसर पहुंच गए हैं / हलचल सुबह 11 बजे से ही शुरू हो चुकी है / AAP ने फैसला किया है कि रोड शो में ज्यादा धूम-धड़ाका नहीं होगा / सबसे पहले दोनों स्वर्ण मंदिर में शीश झुकाने पहुंचे हैं / यहां मत्था टेकने के बाद रोड शो शुरू होगा /
भगवंत मान की गाड़ियों का काफिला संगरूर से सुबह 11 बजे श्री गुरू रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा / मान ने एयरपोर्ट पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को रिसीव किया / वहां से दोनों एक ही गाड़ी में बैठ सीधा स्वर्ण मंदिर पहुंचे हैं / आम आदमी पार्टी के वर्करों ने नए चुने नेता मान, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के स्वागत में नारे लगाए / CM बनने की खुशी मान के चेहरे पर साफ दिख रही है / सभी को थ्री लेयर सुरक्षा के बीच रखा गया / गोल्डन टैंपल माथा टेकने पहुंचे लोगों में भगवंत मान के पहुंचने का उत्साह दिखा /
लोग उनके पास जाने का प्रयास करते दिखे और कई मोबाइल से उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करते नजर आए, हालांकि सुरक्षा कारणों से किसी को उनके पास जाने की इजाजत नहीं थी / उनका दुर्ग्याणा मंदिर व श्री रामतीर्थ धाम जाने का भी कार्यक्रम है / AAP ने समर्थकों को रोड शो से दूर रहने की हिदायत दी है / ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है / फूल फेंकने की भी मनाही है / भगवंत मान सुबह 11.20 बजे श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे / वह यहां केजरीवाल और सिसोदिया की अगुवानी करेंगे /
इस मौके पर खास लोग ही नजर आए हैं / इनके अलावा किसी को भी करीब जाने की इजाजत नहीं दी गई है / यहां से सभी गोल्डन टेंपल रवाना होंगे / सुरक्षा के इंतजाम खास हैं। पुलिस को सिविल वर्दी में भी तैनात किया गया है / इसके बाद सभी जलियांवाला बाग जाएंगे / भगवंत मान और केजरीवाल का काफिला दुर्ग्याणा मंदिर जाएगा / भगवंत मान का स्वागत कार्यक्रम होना है / करीब 20 मिनट तक मंदिर में रुकने के बाद सभी रामतीर्थ मंदिर की ओर रवाना होंगे /
भगवंत मान, केजरीवाल और सिसोदिया का काफिला दोपहर करीब 2 बजे कचहरी चौक फ्लाईओवर के नीचे पहुंचेगा / यहां मोदी स्टाइल में खुली छत वाली कार में तीनों जनता और समर्थकों के बीच होंगे / हां, समर्थकों को खास हिदायत दी गई है कि पूरे रोड शो के दौरान फूल न बरसाए जाएं / रोड शो की शुरुआत कचहरी चौक से ही होगी जो 4S चौक पर खत्म होगा / इसके बाद होटल ताज स्वर्णा में कुछ वक्त बिताने के बाद केजरीवाल और सिसोदिया शाम करीब 4 बजे दिल्ली और मान हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे /





































