PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ लेने से पहले होशियारपुर जिले में हुई गौ हत्या को लेकर DGP पंजाब को दिया बड़ा आदेश,

CM Designate Directs DGP to Probe Killing of Cows Near Cholang in Hoshiarpur Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : होशियारपुर जिले के चौलांग रेलवे क्रॉसिंग के नज़दीक गायों की हत्या की घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जघन्य अपराध के दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने के लिए राज्य के पुलिस प्रमुख को घटना की गहन जाँच करवाने के आदेश दिए हैं।

भगवंत मान ने DGP को हिदायत देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों को ऐसे अमानवीय कृत्यों को करने से रोका जाना चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी घिनौनी कार्यवाहियों से राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को खऱाब करने की हरगिज़ इजाज़त नहीं दी जाएगी।

उन्होंने DGP को यह भी कहा कि गायों के सिर काट देने वाली दुःखद घटना में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख़्त कार्रवाई को सुनिश्चित बनाया जाए, जिससे ऐसे जघन्य कृत्यों में शामिल बाकी लोगों के लिए भी मिसाल पेश की जा सके। उन्होंने कहा कि इस अक्षम्य और बेहद शर्मनाक घटना के दोषियों को सख़्त सज़ा दी जानी चाहिए और इस जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वह व्यापक जनहित में इस स्थिति में संयम बरतें, क्योंकि राज्य पुलिस को पहले ही दोषियों के खि़लाफ़ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए जा चुके हैं। इसी दौरान होशियारपुर पुलिस ने इस सम्बन्ध में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है।