PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान आज अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं / रोड शो के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पहुंच गए हैं / उनके साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं /
इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर केजरीवाल का भगवंत मान, राघव चड्ढा, मेयर करमजीत सिंह रिंटू, सुनाम के नवनिर्वाचित विधायक अमन अरोड़ा ने किया / इसके बाद सभी नेता सीधे श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हो गए /
श्री हरिमंदिर साहिब में अरविंद केजरीवाल का बोले सो निहाल के जयकारों से स्वागत किया गया / आप लीडरशिप में मीडिया बाइट से मना कर दिया। कहा कि रोड शो से पहले वहीं पर संबोधित करेंगे / इससे पूर्व मान ने कहा कि हम गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं,
वहां हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी भी पहुंचेंगे / संगरूर से अमृतसर के लिए रवाना होने के दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमें बहुत प्यार और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है / उन्होंने मुझ पर और पार्टी पर जो यकीन किया है हम उसे पूरा करेंगे /





































