PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में AAP का जीत के बाद पहला रोड शो, जिसमें AAP समर्थकों को रोड शो से रखा गया है दूर, क्या है शाम तक का पूरा कार्यक्रम,

kejriwal and bhagwant mann will pay obeisance at the golden temple instructing supporters stay away from the road show

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री विजयी जुलूस निकालने के लिए अमृतसर पहुंच गए हैं / हलचल सुबह 11 बजे से ही शुरू हो चुकी है / AAP ने फैसला किया है कि रोड शो में ज्यादा धूम-धड़ाका नहीं होगा / सबसे पहले दोनों स्वर्ण मंदिर में शीश झुकाने पहुंचे हैं / यहां मत्था टेकने के बाद रोड शो शुरू होगा /

भगवंत मान की गाड़ियों का काफिला संगरूर से सुबह 11 बजे श्री गुरू रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा / मान ने एयरपोर्ट पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को रिसीव किया / वहां से दोनों एक ही गाड़ी में बैठ सीधा स्वर्ण मंदिर पहुंचे हैं / आम आदमी पार्टी के वर्करों ने नए चुने नेता मान, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के स्वागत में नारे लगाए / CM बनने की खुशी मान के चेहरे पर साफ दिख रही है / सभी को थ्री लेयर सुरक्षा के बीच रखा गया / गोल्डन टैंपल माथा टेकने पहुंचे लोगों में भगवंत मान के पहुंचने का उत्साह दिखा /

लोग उनके पास जाने का प्रयास करते दिखे और कई मोबाइल से उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करते नजर आए, हालांकि सुरक्षा कारणों से किसी को उनके पास जाने की इजाजत नहीं थी / उनका दुर्ग्याणा मंदिर व श्री रामतीर्थ धाम जाने का भी कार्यक्रम है / AAP ने समर्थकों को रोड शो से दूर रहने की हिदायत दी है / ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है / फूल फेंकने की भी मनाही है / भगवंत मान सुबह 11.20 बजे श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे / वह यहां केजरीवाल और सिसोदिया की अगुवानी करेंगे /

इस मौके पर खास लोग ही नजर आए हैं / इनके अलावा किसी को भी करीब जाने की इजाजत नहीं दी गई है / यहां से सभी गोल्डन टेंपल रवाना होंगे / सुरक्षा के इंतजाम खास हैं। पुलिस को सिविल वर्दी में भी तैनात किया गया है / इसके बाद सभी जलियांवाला बाग जाएंगे / भगवंत मान और केजरीवाल का काफिला दुर्ग्याणा मंदिर जाएगा / भगवंत मान का स्वागत कार्यक्रम होना है / करीब 20 मिनट तक मंदिर में रुकने के बाद सभी रामतीर्थ मंदिर की ओर रवाना होंगे /

भगवंत मान, केजरीवाल और सिसोदिया का काफिला दोपहर करीब 2 बजे कचहरी चौक फ्लाईओवर के नीचे पहुंचेगा / यहां मोदी स्टाइल में खुली छत वाली कार में तीनों जनता और समर्थकों के बीच होंगे / हां, समर्थकों को खास हिदायत दी गई है कि पूरे रोड शो के दौरान फूल न बरसाए जाएं / रोड शो की शुरुआत कचहरी चौक से ही होगी जो 4S चौक पर खत्म होगा / इसके बाद होटल ताज स्वर्णा में कुछ वक्त बिताने के बाद केजरीवाल और सिसोदिया शाम करीब 4 बजे दिल्ली और मान हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे /