PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्रांगण में संस्था प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक दिशानिर्देशन अधीन फिएस्टा-द ट्रेड फेयर-2022 का सफलतापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि स्वरूप-जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के. सूद, उप प्रधान डीएवी मैनेजिंग कमेटी एवं चेयरमैन लोकल कमेटी एवं श्रीमती अरुणिमा सूद उपस्थित रहे।

उनके साथ ही एम.एल.ए. श्री अवतार हैनरी जूनियर एवं लोकल कमेटी से श्री सुरेन्द्र सेठ, श्री कुंदन लाल अग्रवाल, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ.सुषमा चावला एवं श्री अशोक सरीन और डीएवी कॉलेज से प्रो. ललित सहगल उपस्थित रहे। समस्त अतिथिगण का प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने प्लांटर भेंट कर संस्था परिसर में हार्दिक अभिनंदन किया। फिएस्टा का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने वक्तव्य में सर्वप्रथम गणमान्य अतिथियों का सादर अभिनंदन किया एवं कहा कि आज का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि परमपिता परमात्मा ने दो वर्ष के करोना काल के बाद हमें इकट्ठे होने का सुअवसर प्रदान किया है।

इस हेतु उन्होंने परमपिता परमात्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस फिएस्टा में इनोवेशन के अन्तर्गत संस्था के कॉमर्स विभाग की ओर से ट्रेड फेयर को जोड़ा गया है जिसमें ट्रेनिंग प्राप्त छात्राओं ने अपने कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया है। इस हेतु उन्होंने कॉमर्स विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली व उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के अवसरों की सुखद आशा व्यक्त की। इस उपरांत उन्होंने गणमान्य अतिथियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया एवं एम.एल.ए. अवतार हैनरी जूनियर को उनकी चुनावीय जीत हेतु ट्राफी प्रदान कर विशेष सम्मान प्रदान किया।
इस उपरान्त जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के. सूद जी ने अपने आशीष वचनों में संस्था को फिएस्टा-2022 की शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में इसी प्रकार अग्रसर रहने का शुभाशीष दिया। इसके साथ ही मुक्त आकाश में आशा के प्रतीक गुब्बारे उड़ाकर फिएस्टा ओपन की अनुमति प्रदान की। इसके बाद अतिथिगणों द्वारा समस्त स्टाल का भ्रमण किया गया। फूड स्टाल, झूले, डान्स, डी.जे., ग्रीन कॉर्नर, ज्वैलरी प्वाइंट, हैंडीक्राफ्ट हट, ग्रूमिंग स्टेशन, एप्रैल स्पोट, नॉलेज प्वाइंट, सैल्फी कॉर्नर जैसे अद्भुत स्टाल विशिष्ट रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। सभी उपस्थित सदस्यों, छात्राओं ने फिएस्टा-2022 का भरपूर आनन्द प्राप्त किया।

इस अवसर पर संगीत विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर एवं डांस विभाग से डॉ. पूजा मिन्हास के संरक्षण में तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दोपहर के बाद के सत्र में मुख्यातिथि स्वरूप डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति के सचिव श्री अरविंद घई तथा उद्योगपति श्री सुधीर शर्मा उपस्थित रहे। इस सत्र में मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रसिद्ध पंजाबी गायक एवं फिल्म अभिनेता श्री अमृत मान रहे, जो अपनी आगामी फिल्म ‘बब्बर’ की प्रमोशन के लिए विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने गीतों के माध्यम से समस्त उपस्थित जन को झूमने पर विवश कर दिया।
इस अवसर पर समस्त फिएस्टा-2022 कोर कमेटी से श्रीमती नवरूप, डॉ. सीमा मरवाहा, श्रीमती मीनू कोहली, डॉ. आशमीन कौर, समस्त प्रबंधक कमेटी में श्रीमती वीना अरोड़ा, श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ. अंजना भाटिया, श्री गुल्लागोंग, श्रीमती रमा शर्मा, श्रीमती पूर्णिमा, डॉ. राखी मेहता, श्री सुशील कुमार, सुपरिटेंडेंट्स श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह एवं श्री रवि मैनी भी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में फिएस्टा-2022 लकी ड्रा निकाला गया एवं विजित जनों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही फिएस्टा-2022 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।





































