PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब की खुशहाली के लिए गुरु की नगरी में नतमस्तक हुए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल,

Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Bow Down IN Guru KI Nagri for the Prosperity of Punjab

आप नेताओं ने श्री हरमंदिर साहिब, राम तीर्थ मंदिर, दुर्गियाना मंदिर और जलियांवाला बाग में टेका माथा,

PTB Big Political चंडीगढ़ / अमृतसर : आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब के विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद राज्य के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरु की नगरी अमृतसर पहुंचे।

दोनों नेताओं ने पार्टी की समूची लीडरशिप के साथ श्री हरमंदिर साहिब, राम तीर्थ मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका और पंजाब सहित पूरी दुनिया की समृद्धि, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की / आज यानि रविवार को श्री अमृतसर पहुंचकर आप नेता भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए।

Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Bow Down IN Guru KI Nagri for the Prosperity of Punjab

उन्होंने पंजाब में आप को मिली भारी जीत के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया और पंजाब को वापस खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए आशीर्वाद लिया। आप नेताओं ने हरमंदिर साहिब में पंजाब, पंजाबियत और पूरी मानवता की प्रगति, समृद्धि, आपसी प्रेम, भाईचारे,सद्भाव और पंजाब की बहुआयामी समृद्धि को मजबूत करने के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को सिरोपा देकर सम्मानित किया। श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के बाद भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ मंदिर में माथा टेक कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। मंदिर में माथा टेकने के बाद दोनों नेता जलियांवाला बाग पहुंचे,

Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Bow Down IN Guru KI Nagri for the Prosperity of Punjab

जहां उन्होंने शहीदी स्मारक में श्रद्धा के फूल अर्पित कर आजादी के परवानों (शहीदों) को श्रद्धांजलि दी। आप नेताओं ने शहीदों के सपनों को पूरा करने और क्रांति की लौ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब मामलों के प्रभारी विधायक जरनैल सिंह, सह प्रभारी विधायक राघव चड्ढा, पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।