PTB City न्यूज़ जालंधर : “आप” पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अमृतसर शहर में पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब सभी चुने गए मनोनीत विधायकों के साथ धन्यवाद् रोड़ शो का निकाला गया / इस दौरान भारी संख्या में आप पार्टी के वर्कर व नेता मौजूद थे /
इस दौरान इस दौरान जहां विधायकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही थी, वहीं बीच-बीच में पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान व केजरीवाल की मुस्कुराहट भी देखि जा सकती थी / इस दौरान आप पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का जालंधर के मनोनीत युवा विधायकों, जिनमें सेंट्रल हल्के से रमन अरोड़ा व जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल ने फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया /
इस दौरान दोनों युवा विधायकों के साथ हुई बातचीत के दौरान आप पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने दोनों विधायकों को अपना जहां आशीर्वाद दिया, वहीं पूरी ईमानदारी के साथ जालंधर की जनता के साथ किये गए वादे के मुताबिक काम करने ओर उन वादों को समय से पहले पूरा करने की बात कही, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदारी से किये गए कार्यों की बदौलत आपको अगली बार भी इसी तरह से जनता का प्यार मिलेगा ओर हमेशा मिलता रहेगा /





































