PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, जाने

Bhagwant Mann made a big announcement as soon as he became the new Chief Minister of Punjab

PTB Political News चंडीगढ़ : पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाई। इस बीच भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करने का एलान किया है। भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि यह नंबर उनका पर्सनल वाट्सएप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकार्डिंग कर इस वाट्सएप नंबर पर भेजा जा सकता है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से कहा है कि वे किसी भी काम के लिए रिश्वत न दें। मान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट देकर जिम्मेदारी निभा दी है।अब आगे की जिम्मेदारी मेरी है। मैं पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं। मान ने कहा कि इस हेल्पलाइन से पंजाब के लोगों को उनकी रोजाना की जिंदगी में बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान कर रहा हूं। यह हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी होगी।

बता दें, इससे पहले दिल्ली में आप सरकार ने भी रिश्वत मांगने वाले का आडियो और वीडियो रिकार्डिंग मांगी थी। जिसके बाद से वहां रिश्वत खत्म हो गई। यह केजरीवाल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। इससे पूर्व भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि वह आज ऐसा फैसला लेंगे, जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं लिया गया। हालांकि फैसला किस बारे में होगा इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं लिखा था। उन्होंने इतना ही लिखा कि वह कुछ ही देर में इसका एलान करेंगे।