PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आई.वी. वर्ल्ड स्कूल जालंधर द्वारा अध्यापकों के लिए दो दिवसीय एन.इ.पी कार्यशाला का आयोजन,

The illiterate of the 21st century will not be those who cannot read and write but those who cannot learn unlearn and relearn

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आई.वी.वर्ल्ड स्कूल जालंधर द्वारा अध्यापकों के लिए दो दिवसीय एन.इ.पी कार्यशाला का आयोजन करवाया गया जिसमें अध्यापकों को एन.इ.पी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी से परिचित करवाया गया ताकि उन नियमों को ध्यान में रखकर छात्रों का सर्वपक्षीय विकास किया जा सके।आदरणीय डॉ. राधा सिंह इस कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए।

डॉ. राधा सिंह द्वारा अध्यापकों के साथ न केवल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के सिद्धांतों पर चर्चा की गई बल्कि उन्होंने अध्यापकों को अपने शिक्षण में इन सिद्धांतों को असली रूप देने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं द्वारा ऐसा पाठ्यक्रम तैयार किया जाए जिसमें शिक्षण प्रक्रिया आनंदमयी और अंतरमन को आकर्षित करने वाली होनी चाहिए।
छात्रों को ऐसे मौके दिए जाने चाहिए जिससे वे किताबी कीड़ा न बनते हुए हर बात को तर्क के आधार पर सोचने के लिए तैयार हों।

इस प्रकार की क्रियाएँ विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास करने के साथ-साथ उनकी कलात्मक योग्यता में बढ़ावा कर सकेंगी। ‘ब्लूम्स टेक्सोनोमी’ विषय पर भी विस्तृत रूप में चर्चा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने एन.इ.पी के सिद्धांतों पर चर्चा करने के लिए डॉ राधा सिंह का धन्यवाद किया तथा सभी अध्यापकगणों को शिक्षण में इन सिद्धांतों को अपनाने को कहा ।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ हमारी कार्य पद्धति में निखार लाने का कार्य करती हैं।

वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान के.के.वासल ,चेयरमैन संजीव वासल , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल ,सी.ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने उपस्थित मेहमान का आभार प्रकट किया तथा अध्यापकगणों को इन सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाएँ आयोजित करने का संकल्प दोहराया जिससे अध्यापकगणों को नए शिक्षण सिद्धांतों से अवगत करवाया जा सके।