PTB News “शिक्षा” : विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के प्रयास में इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा एथनिक फैशन शो लावोगा-2022 का आयोजन किया गया। इंस्टीटूशन के सभी विभागों के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और रंगीन वेशभूषा और कॉन्फिडेंट वॉल्फ के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता तन्मय पुष्कर सेलिब्रिटी जज के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को तीन राऊंडस में विभाजित किया गया- थीम आधारित, टैलेंट हंट और प्रश्नोत्तर दौर। राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए नृत्य और गायन गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। ‘एथनिक वियर’ की थीम को अनुरूप बहु-प्रतिभाशाली छात्रों ने भारत के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न प्रकार के फैशन परिधानों को चुना और रैंप पर अपनी वेशभूषा को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों की 8 अलग-अलग शीर्षकों के साथ सराहना की गई।
1. मिस आईएचजीआई 2022- सुनाली (बीएससी कृषि सेमेस्टर-8)
2. मिस्टर आईएचजीआई 2022- गुरसेवक सिंह (बीबीए सेमेस्टर-4)
3. मिस्टर हैंडसम- नीरज (बीबीए सेमेस्टर-4)
4. मिस ग्रेसफुल- क्रिस्टीना (बीबीए सेमेस्टर-4)
5. स्टाइलिंग हंक- पुनीत सिंह (बीएचएमसीटी सेमेस्टर-2)
6. प्रीटी स्माइल- अंजली (बीबीए सेमेस्टर-2)
7. मिस बेस्ट अटायर- एकता (बीसीए-सेमेस्टर-6)
डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर, इनोसेंट हाट्र्स) द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि आयोजन छात्रों को उनके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने में और उन्हें अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।





































