PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के इस जिले में हुआ जोरदार धमाका, एक की हुई मौत व कई हुए गंभीर घायल,

kangra baba badhbhag singh mairi mela accident four person injured due to blast air cylinder PTB Big Breaking News

PTB Shocking न्यूज़ मैड़ी : डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से पांच वर्षीय बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए / अस्‍पताल ले जाते वक्‍त तलवाड़ा के पास एक व्‍यक्ति की मौत हो गई / हादसा इतना जोरदार था कि सिलेंडर के धमाके की जद में आकर एक व्यक्ति की घुटने के नीचे से टांग अलग हो गई /

हादसे में 52 वर्षीय नेक राज पुत्र दौलतराम गांव चक्क कवर तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का की मौत हो गई / इसके अलावा 66 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र पाण सिंह गांव लाईयां निछारे नजदीक अटारी बार्डर तहसील तरनतारन जिला अमृतसर, 20 वर्षीय जगरूप सिंह पुत्र सत्ता सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर व पांच वर्षीय ऐकम सिंह पुत्र जग्गा सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब घायल हुए हैं /

घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब में लाया गया है / यहां से तीन घायलों को उनके स्वजन उपचार के लिए अपने-अपने स्थानीय अस्पतालों में पंजाब लेकर चले गए हैं, जबकि एक घायल का उपचार अम्ब अस्पताल में ही चल रहा है / बताया जा रहा है कि सुबह करीब सवा सात बजे बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के सेक्टर-4 गुरुद्वारा कुज्जासर मेले में यह हादसा हुआ /

kangra baba badhbhag singh mairi mela accident four person injured due to blast air cylinder PTB Big Breaking News

यहां गुब्बारे बेचने वाला एक व्यक्ति में गुब्बारों में हवा भर रहा था कि अचानक सिलेंडर फट गया और सिलेंडर के धमाके की चेपट में आकर ये सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए / हादसे में नेक राज की एक टांग घुटने के नीचे से अलग हो गई और गुरमीत सिंह की टांगों व आंखों में चोट आई / इसके अलावा जगरूप सिंह की भी टांगों पर चोटें आई हैं,

जबकि पांच वर्षीय ऐकम सिंह का चेहरा जल चुका है और शरीर में भी चोटें आई हैं / ऐकम के स्वजन उसे अम्ब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार के लिए गुरदासपुर ले गए हैं / उधर, एएसपी ऊना एवं मेला पुलिस अधिकारी मैड़ी प्रवीण धीमान ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है /