PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है / राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैंं / सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा शपथ ग्रहण किया /
चीमा के बाद डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली / तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली / इसके बाद डॉ. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली / उन्होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था / पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली /

राज्यपाल राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे / शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता पहले ही पहुंच गए थे / समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं / मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी / इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे /
भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक ही महिला को शामिल किया जा रहा है / दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा, मलोट से जीत कर आईं डॉ. बलजीत कौर, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से गुरमीत सिंह धालीवाल, पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, मानसा से डॉ. विजय सिंगला, बोआ से जीते लालचंद कटारुचक , आनंदपुर साहिब से जीेते हरजोत सिंह बैंस मंत्री पद की शपथ ली है /





































