PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके कैबिनेट का गठन किया जाएगा / कल 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी / मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद कल ही कैबिनेट की पहली बैठक होगी / इस बैठक में 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने सहित कई अहम फैसले हो सकते हैं / मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के नाम घोषित कर दिए हैं और उनके फोटो भी जारी कर दिया है /
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंंत मान कैबिनेट के मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित सुबह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे / इसके बाद मंत्री सचिवालय में पदभार ग्रहण करेंगे / राज्यपाल नए मंत्रियों को राजभवन में नए बनाए गए गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाएंगे / इसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी और इसमें कई अहम फैसले हाे सकते हैं /
आपको यह भी बता दें कि भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटरकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी / इसके बाद 17 मार्च को नई पंजाब विधानसभा का पहला सत्र हुआ / विधानसभा के इस पहले सत्र में प्रोटेम स्पीकर डा. इंदरबीर सिंह निज्जर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई /
कल कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों की देखें लिस्ट:–
हरपाल सिंंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, लालचंद कटोरुचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलजीत सिंह धोलीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर (जिंपा), हरजोत सिंह बैंस, आपको यह भी बता दें कि मंत्रियों के शपथ को लेकर शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई / मंत्री पद के कई दावेदारों यहांं गहमागहमी देखी गई /





































