PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

ब्रह्म शंकर जिम्पा पंजाब के मंत्रिमंडल में शामिल होते ही आखिर गगरेट में क्यों बंटने लगे लड्डू, जाने रोचक जानकारी,

himachal pradesh kangra punjab cabinet brahm shankar zimpa take oath as minister and celebration in himachal pradesh Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ / गगरेट : हिमाचल प्रदेश के अधीन पड़ते जिला ऊना के साथ जुड़े गांव गगरेट में इस समय जश्‍न का माहौल बना हुआ है / गगरेट के संघनेई गांव में खूब लड्डू बाँट कर ख़ुशी मनाई जा रही है / गांव से संबंध रखने वाले ब्रह्म शंकर जिम्पा को भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में स्‍थान दिया है / वह आम आदमी पार्टी से विधायक चुने गए हैं / मूलत गगरेट के संघनेई गांव के रहने वाले जिम्‍पा काफी समय से होशियारपुर में रह रहे हैं / जिम्‍पा के चाचा व ताया सहित अन्‍य परिवार के सदस्‍य अभी हिमाचल में गगरेट के संघनेई गांव में रह रहे हैं /

जिम्‍पा की शपथ के बाद गांव में खूब मिठाई बंटी व ढोल की थाप सुनाई दी / पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की टीम के दस मंत्रियों में होशियारपुर से जीते और गगरेट के संघनेई गांव से संबंध रखने वाले ब्रह्मशंकर जिम्पा को अहम स्‍थान मिला है / संघनेई के गुमा मोहल्ला के ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले ब्रह्मशंकर जिम्पा के पिता कुंभ दास शर्मा अपनी रोजीरोटी की तलाश में होशियारपुर गए और वहां जाकर एक दुकान कर ली /

कुंभदास का काम अच्छा चल निकला और वहां पर कारोबार बढ़ा लिया / कुंभ दास का बेटा राजनीति में जाने का इच्छुक था और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर तीन बार पार्षद का चुनाव जीता / उसके बाद कांग्रेस से मतभेद होने पर एक बार आज़ाद चुनाव लड़ा / इस बार आम आदमी पार्टी ने टिकट दी और ब्रह्म शंकर ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़कर विजय हासिल कर ली / उनके गांव संघनेई में उनके परिवार के लोगों को जब ये पता चला कि ब्रह्मशंकर जिम्पा अब कैविनेट मंत्री बन गए हैं उनकी खुशी का ठिकाना न रहा /

ब्रह्मशंकर जिम्पा अब भी गांव संघनेई मे अक्सर परिवार के लोगों के कार्यक्रमों और कुलदेवी के भंडारे में भाग लेने आते हैं / संघनेई के पूर्व प्रधान संदीप कुमार शर्मा जो कि ब्रह्मकुमार शर्मा के भतीजे हैं, उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के लिए बेहद खुशी का अवसर है / इस मौके पर परिवार के सदस्‍य रामचंद और विमल कुमार शर्मा ने भी खुशी का इजहार किया और कहा कि परिवार का नाम रोशन हो गया /