PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. की छात्राओं ने जाना समाचार पत्र की छपाई के बारे में,

KMVites acquainted about the functioning & working of Newspaper printing

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा छात्राओं के लिए एक एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन करवाया गया. इस दौरान छात्राओं ने पंजाब केसरी प्रिंटिंग प्रेस, जालंधर में समाचार पत्रों की छपाई के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की. छात्राएँ जहां प्रिंटिंग की विभिन्न किस्मों के बारे में विस्तृत रूप से वाकिफ हुई वहीं साथ ही छपाई के दौरान रंगों के उपयोग एवं किस्मों के बारे में जानने के अलावा इस प्रक्रिया के दौरान जरूरी कागज़ की किस्मों एवं गुणवत्ता के बारे में भी समझा.

छपाई के परंपरागत ढंग से लेकर आधुनिक डिजिटल समय में प्रिंटिंग की विभिन्न तकनीकों में हुए बदलाव के गुण एवं अवगुणों के संबंध में भी चर्चा की गई. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर बात करते हुए कहा कि पुस्तकीय ज्ञान की के साथ छात्राओं के व्यवहारिक ज्ञान में बढ़ोतरी के लिए ऐसे आयोजन लाज़मी है ताकि वह अपने संबंधित विषय की व्यापकता के बारे में जानकारी हासिल कर सकें. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की.