PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है / मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया कि विधानसभा की कार्यवाही लाइव चलाई जाएगी / सभी ने मान के इस फैसले का स्वागत किया / इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया गया /
कुलतार सिंह संधवा को निर्विरोध स्पीकर चुन लिया गया है / सदन के नेता सीएम भगवंत मान ने कुलतार सिंह संधवां का नाम पेश किया गया, जिसका मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अनुमोदन किया / भगवंत मान ने उन्हें उनकी कुर्सी पर विराजमान किया /
विपक्ष के नेताओं तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, भाजपा नेता अश्वनी शर्मा, बसपा नेता नछतर पाल सिंह, सुखपाल खैहरा, प्रताप सिंह बाजवा, सत्ता पक्ष के अमन अरोड़ा ने जहां स्पीकर चुने जाने पर कुलतार सिंह संधवां को बधाई दी /
इससे पहले, विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर इंदरबीर सिंह निज्जर ने विधायकों को शपथ दिलाई / नए बने विधानसभा अध्यक्ष फरीदकोट जिले के संधवां गांव के रहने वाले हैं / पंजाब की राजनीति में इस गांव का खास स्थान है /
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञान जैल सिंह भी संधवा गांव के ही थे / कुलतार सिंह उनके परिवार से ताल्लुक रखते हैं / संधवा खुद को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का पोता कहना पसंद करते हैं / कुलतार सिंह संधवा 2017 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और 10,000 से अधिक मतों से जीते /





































