PTB News

Latest news
जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz
Translate

नहीं मिली राहत अभी जेल में ही रहेंगे बिक्रम मजीठिया, मोहाली कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई, जाने

No relief Bikram Majithia will remain in jail for now Mohali court extended judicial custody

PTB Big News चंडीगढ़ : ड्रग्स केस में फंसे दिग्गज अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को अभी जेल में ही रहना होगा। मंगलवार को मोहाली कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 5 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया। मजीठिया करीब एक महीने से पटियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी हो सकती है।

इसी दौरान राज्य में नई बनी CM भगवंत मान की AAP सरकार ने इसकी जांच वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को बदल चुकी है। सुनवाई के दौरान नई टीम मजीठिया से पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। मान सरकार ने AIG बलराज सिंह की जगह IG गुरशरन सिंह संधू की सुपरविजन में AIG एस. राहुल की अगुवाई वाली AIG रणजीत सिंह, DSP रघबीर सिंह और अमनप्रीत सिंह की टीम बनाई है। बलराज पर आरोप लगे थे कि मजीठिया पर केस दर्ज होते ही उनके बेटे प्रिंसप्रीत सिंह को प्रमोट कर दिया गया। इसके अलावा अकाली दल ने भी उन पर बदलाखोरी के तहत काम करने का आरोप लगाया था।

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्होंने मोहाली कोर्ट में अग्रिम जमानत लगाई थी, हालांकि यह खारिज हो गई। इसके बाद वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए। वहां कुछ दिन की अंतरिम राहत के बाद उनकी याचिका खारिज हो गई। फिर वह सुप्रीम कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 24 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर करते ही उन्हें जेल भेज दिया गया।

Latest News