PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अपहरण में नाकाम होने पर हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Hindu girl shot dead after failing to abduct

PTB Big News पाकिस्तान : पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों के ख‍िलाफ अत्‍याचारों का दौर जारी है। सोमवार को पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में 18 वर्षीय एक हिंदू लड़की को जबरन धर्मांतरण और अपहरण की कोशिश में नाकाम रहने पर गोली मार दी गई। सोमवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह पाकिस्तान के सिंध के रोही सुक्कूर का मामला है। यहां पूजा ओड ने हमलावरों का विरोध किया, तो उसे सड़क के बीच में लाकर गोली मार दी गई।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक खासकर सिंध में हिंदू महिलाओं को अगवा किया जाता है, फिर उनका जबरन धर्मांतरण कराया जाता है। पीपुल्स कमीशन फॉर माइनॉरिटीज राइट्स और सेंटर फॉर सोशल जस्टिस के मुताबिक, 2013 से 2019 के बीच में जबरन धर्मांतरण के 156 मामले दर्ज किए गए हैं। 2019 में सिंध सरकार ने जबरन धर्मांतरण और दूसरी शादी के खिलाफ बिल लाने का प्रयास किया। लेकिन कट्टरपंथियों ने इसका विरोध किया। ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी कुल आबादी की 1.60% है। जबकि अकेले सिंध में 6.51% हिंदू रहते हैं।

पाकिस्तान में हिंदू बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यहां 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, हिंदू समुदाय का कहना है कि उनकी आबादी 90 लाख है। पाकिस्तान में सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। यहां वे मुस्लिमों के साथ अपनी संस्कृति और भाषा को सांझा करते हैं। लेकिन इसी प्रांत से सबसे ज्यादा हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार की भी खबरें सामने आती हैं।