PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, गुरुद्वारा साहिब का लेंटर गिरने से चाचा-भतीजा की हुई मलवे में दबने से दर्दनाक मौत, 2 घायल मजदूर घायल,

gurdwaras lantern fell in chohla sahib tarn taran two killed two others injured

PTB Crime न्यूज़ मजीठा : पंजाब में तरनतारन के कस्बा चोहला साहिब में गुरुद्वारा साहिब में एक कमरे के निर्माण के दौरान लेंटर गिरने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई / हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं / घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य आरंभ कर दिए /

बताया गया है कि चोहला साहिब स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के अंदर एक कमरे के निर्माण का काम चल रहा है / बताया जा रहा है कि लेंटर डालना जब शुरू किया गया तो लोहे की प्लेटों के नीचे रखी बड़ी बल्लियों के अचानक फिसल जाने से लेंटर नीचे गिर गया / इसमें वहां काम कर रहे 4 व्यक्ति नीचे दब गए / काफी मशक्कत के बाद संगत ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया /

एसपी गोइंदवाल साहिब प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि चोहला साहिब निवासी गुरमेज सिंह (60) और सरबजीत सिंह (40) की लेंटर के नीचे दबने से मौत हो गई / दोनों चाचा-भतीजा थे / मंगल सिंह और चोहला के कर्णवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं / दोनों को तरनतारन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है / पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है /