PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, चली गोली, बैंक गार्ड को लगी, हुई दर्दनाक मौत, फैली सनसनी,

amritsar bank security personnel died due to bullet in kotkapura accident due to sudden driving Punjab PTB News

PTB Crime न्यूज़ कोटकपूरा : पंजाब के फरीदकोट जिले के ​​​कस्बे ​​​​कोटकपूरा के जैतो रोड पर एक गनहाउस के बाहर बैंक की कैश वैन में सवार सुरक्षा कर्मचारी अपनी ही बंदूक से चली गोली लगने से घायल हो गया / घायल धर्मजीत शर्मा को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल कोटकपूरा और वहां से मेडिकल कालेज फरीदकोट ले जाया गया / जहां उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई / घटना को लेकर पुलिस की छानबीन जारी है /

बताया गया है कि पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन में सुरक्षा कर्मचारी के तौर पर तैनात जिला पटियाला के कस्बा भवानीगढ़ का रहने वाला धर्मजीत शर्मा अपने साथी खुशवंत सिंह के साथ कोटकपूरा के जैतो रोड पर स्थित गन हाउस में चुनाव के दौरान जमा करवाई अपनी बंदूक वापस लेने आया था / साथी खुशवंत बंदूक लेने को गन हाउस के अंदर चला गया,

जबकि बैंक की बंदूक समेत धर्मजीत और का चालक सड़क पर खड़ी वैन के अंदर अपने अपने केबिन में बैठे रहे / इसी दौरान जब किसी वाहन को साइड देने को जब चालक ने वैन आगे करने को स्टार्ट की तो अचानक झटका लगने से अंदर बैठे धर्मजीत की बंदूक से गोली चल गई जो उसी के माथे में लगी / गोली की आवाज से वहां हड़कंप मच गया /

आनन फानन में चालक ने केबिन खोला तो देखा कि धर्मजीत के माथे से खून निकल रहा है और वह बेसुध है / उसको उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल कोटकपूरा ले जाया गया / डॉक्टरों ने वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया / मेडिकल में उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई / वहीं कोटकपूरा के DSP रमनदीप सिंह भूल्लर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है / फिलहाल बताया गया है कि गोली गाड़ी के अचानक से अचानक से चलने के बाद संतुलन बिगड़ने से चली है / जांच के बाद जो सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी /