PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

के.एम.वी द्वारा फोस्टरिंग सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड कम्युनिटी इंगेजमेंट इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस इन इंडिया विषय पर एक हफ्ते का शॉर्ट टर्म कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न,

KMV successfully concludes Short Term Course on Fostering Social Responsibility and Community Engagement in Higher Education Institutions of India under Unnat Bharat Abhiyaan (UBA), Govt. of India

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल टीचर्स ट्रेंनिंग एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से फोस्टरिंग सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड कम्युनिटी इंगेजमेंट इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस इन इंडिया विषय पर एक हफ्ते का शॉर्ट टर्म कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रोग्राम के समापन समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में श्री उमेश वर्मा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार, क्लास-I, पी.सी.एस. अफसर, फिरोजपुर एवं डॉ. हेमंत कुमार विनायक, कोर्स कोऑर्डिनेटर ने विशेष रूप से शिरकत की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि कन्या महा विद्यालय सामाजिक एवं विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उन्नत भारत अभियान की दिशा में भी कन्या महा विद्यालय सामाजिक विकास की प्रक्रिया में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

प्रोग्राम में विशेष तौर से उपस्थित श्री उमेश वर्मा ने अपने संबोधन के दौरान रोल ऑफ कोऑपरेटिव इन रूरल डेवलपमेंट पर विचार स्पष्ट करते हुए कहा कि कोऑपरेटिव सेक्टर समाज की रीड़ की हड्डी है जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक विकास है. अपनी शुरुआत से लेकर आज पूरे विश्व में लगभग तीन मिलियन कोऑपरेटिव हैं. कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए किसानों को बेहद कम ब्याज दरों पर करज़ा देना एवं उन्हें अन्य कृषि से संबंधित चीजें मुहैया करवाते हुए उनके जीवन से जुड़ी हुई सामाजिक आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में वचनबद्ध है. प्रोग्राम के अंतिम दिन आयोजित हुए टेक्निकल सेशन के दौरान डॉ. वी.के. कॉल, रिटायर्ड प्रोफेसर, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने एंपावरिंग विमेन इन एग्रीकल्चर विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि जमीन-जायदाद मर्द के हाथ में ही रही है परंतु अब समय बदल चुका है और महिलाएं भी इस क्षेत्र में बढ़- चढ़कर अपनी सहभागिता कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि बहुत सारी ऐसी संस्थाएं एवं योजनाएं बनाई जा चुकी है जो महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने में अपना योगदान डाल रहे हैं. श्री हेमंत कुमार विनायक ने इस अवसर पर स्ट्रैंथनिंग एन. ई.पी. 2020 इंप्लीमेंटेशन रिस्पांसिबिलिटी एंड कम्युनिटी इंगेजमेंट: व्यूज़ एंड सजेशंस विषय पर विस्तार सहित अपने विचार पेश किए. उल्लेखनीय है कि बेहद सफल रहे इस प्रोग्राम के पहले दिन आयोजित हुए उद्घाटन सत्र में श्री जसप्रीत सिंह, ए.डी.सी. रूरल ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सभी को अवगत करवाया. प्रोग्राम के दूसरे दिन आयोजित हुए विभिन्न सेशनज़ में श्री अंकित छाबड़ा, को-फाउंडर, सांझी शिक्षा ने स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए सांझी शिक्षा के अंतर्गत चल रहे प्रोग्राम एडल्ट डिवेलपमेंट जॉय ऑफ लर्निंग एवं पंजाब यूथ लीडरशिप प्रोग्रामओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

इसके अलावा इस ही दिन शिवनंदा दास, टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने एग्री स्टार्टअप एवं ग्रामीण कारोबार में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार सहित बात की. प्रोग्राम के तीसरे दिन आयोजित हुए सेशंस में श्री सुरजीत लाल सहोता ने रूरल सेल्फ एंप्लॉयमेंट विषय पर संबोधित होते हुए ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को कैरियर के साथ जुड़ने के विभिन्न तरीकों पर विचार सांझा किए. दूसरे टेक्निकल सेशन में श्रीमती परवीन अबरोल ने हेल्पलाइन एप फॉर रूरल विमेन एंड पुलिस महिला हेल्प डेस्क पर विचार चर्चा की और साथ ही तीसरे सेशन के दौरान श्री हेमंत कुमार विनायक एप्रिसिएशन ऑफ रूरल सोसायटी अंडरस्टैंडिंग रूरल एंड लोकल इकोनामी एंड लाइवलीहुड: व्यूज एंड सजेशंस विषय पर के साथ प्रतिभागियों के रूबरू हुए.

प्रोग्राम के चौथे दिन का आगाज़ डॉ. मोनिका शर्मा, डायरेक्टर, गांधियन स्टडीज़ सेंटर, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की एंपावरिंग रूरल विमेन थ्रू गांधियन स्टडीज़ सेंटर विषय पर चर्चा करते हुए हुआ जिसके दौरान उन्होंने इस सेंटर के अंतर्गत करवाए जा रहे फैशन डिजाइनिंग, कॉस्मेटोलॉजी, बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग आदि जैसे कोर्सेज के साथ समाज के पिछड़े हुए क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाए बनाने में डाले जा रही योगदान के बारे में बात की. इसके अलावा इस ही दिन डॉ. प्रदीप अरोड़ा, अध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस ने ए.आई. बेस्ड स्मार्ट प्रेसीजन एग्रीकल्चर फॉर सस्टेनेबल एनवायरनमेंट विषय पर विचार चर्चा की.

इसके अलावा इस दिन आयोजित हुई दूसरे सेशन में मैडम रमनप्रीत कौर कोऑर्डिनेटर, एन.जी.ओ. ग्रीन स्पैरो, जालंधर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी विषय पर अपने विचार पेश किए. तीसरे सेशन के दौरान डॉ. हेमंत कुमार विनायक ने प्रोग्राम में भी डेलीगेटस के साथ उन्नत भारत अभियान के तहत उच्च शिक्षा को सामाजिक लेवल के साथ जोड़ने के संबंध में बात की. इस प्रोग्राम के सफलतापूर्वक समापन पर मैडम प्रिंसिपल ने सभी स्रोत वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रोग्राम की आयोजक मंडल को हार्दिक मुबारकबाद दी. इस प्रोग्राम की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित रिपोर्ट डॉ. नरेंद्रजीत कौर के द्वारा पढ़ी गई.