PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आज हुई बैंकों कर्मियों की हड़ताल से जालंधर में प्रभावित हुआ 330 करोड़ रुपये का कारोबार, लोगों के अटके काम,

jalandhar bank employee strike more thank three hundred crore business affected Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : लंबित मांगों को लेकर आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया / वहीं, SBI व निजी बैंकों में काम आम दिनों की तरह चलता रहा, अन्य बैंक बंद रहे / इन बैंकों में न किसी प्रकार का कैश लेन-देन हो सका, न ही चेक क्लीयर हो सके / बैंक यूनियन के सदस्यों ने सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली /

रैली कंपनी बाग चौक, स्काई लार्क चौक से होती हुई बैंक में वापस पहुंची / बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बैंकों का निजीकरण करना चाहती है जो कि सरासर गलत है / बैंकों का करोड़ों रुपये का बैड लोन है / सरकार रिकवर करने की कोई पालिसी नहीं बना रही है / सरकार कारपोरेट जगत से जुड़े लोगों को बैंक लाइसेंस दे रही है / सरकारी बैंकों को बंद करने में तुली हुई है / कई बैंकों को मर्ज भी कर चुकी है / नए कर्मचारियों की भर्ती बंद कर रखी है /

दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन 330 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ, जिसमें 130 करोड़ रुपए का कैश लेन देन नहीं हो सका / 200 करोड़ रुपए के चेक क्लीयर नहीं हो सकें / तकरीबन पहले दिन 25000 चेक क्लीयर नहीं हुए / कुल 200 बैंक शाखा के 2500 कर्मचारी हड़ताल पर रहे / पंजाब नैशनल बैंक, कैनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ोदा, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, यूको बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहें /

बैंकों का निजीकरण बंद किया जाए, IDBI बैंक को निजी कंपनी को न बेचा जाए, पांच दिन की बैकिंग लागू की जाए, पेंशन का अद्यतनीकरण किया जाए, चाइल्ड केअर लीव शुरु की जाए, एनपीएस बंद की जाए, पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए, LCI और बैंकों में महंगाई भत्ता विसंगति को दूर किया जाए, बैड लोन को रिकवर किया जाए, नई भर्ती खोली जाए, उपभोक्ता पर सर्विस चार्जेस न बढ़ाएं जाए /