PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

मेयर वल्र्ड स्कूल के मेयर गैलेक्सी विभाग द्वारा वार्षिक समारोह का आयोजन,

Mayor World School Organised Annual Function-EUPHORIA

PTB News “शिक्षा” : मेयर वल्र्ड स्कूल हमेशा से ही अपनी विलक्षणता के लिए जालंधर शहर के प्रसिद्ध स्कूलों में जाना जाता है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज स्कूल के प्रांगण में मेयर गैलेक्सी विभाग द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्री-नर्सरी से के.जी-2 के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका मुख्य विषय ‘यूफोरिया’ था जिसका अर्थ खुशी है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती नीरज़ा मेयर और अध्यक्ष श्रीमान राजेश मेयर जी द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके किया गया।

इस सुअवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सरिता मधोक, प्रधानाचार्या श्रीमती हरजीत कौर घुम्मण, डिप्टी उप-प्रधानाचार्या श्रीमती चारू त्रेहण और मेयर गैलेक्सी विभाग की संचालिका श्रीमती आरती गुलाटी सहित बच्चों के अभिभावक भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों द्वारा वार्षिक गतिविधियों को पावर प्वांइट स्लाइडज़ के माध्यम से उपस्थितजन को दिखाया गया। तत्पश्चात कक्षा प्री-नर्सरी और ‘के.जी-1’ के ‘नन्हें-मुन्ने’ बच्चों द्वारा अत्यन्त उत्साह का प्रदर्शन करते हुए यूफोरिया थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया।

जिसे देखकर सभी दर्शकगण अचंभित हो गए। कार्यक्रम को चार खंडों में विभाजित किया गया। जिसमें के.जी-2 के बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा मंच पर आमंत्रित करके प्रमाण पत्र दिए गए। ‘मेरी दुनिया’ नामक गीत में बच्चों की माताओं द्वारा उनकी शिशु अवस्था से बाल्यावस्था को नृृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। ‘नन्हें-मुन्ने’ बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्साहित थे। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मधुर गीत का गायन किया। सभी बच्चे रंगे-बिरंगी पोशाकों में नृत्य करते हुए बहुत ही आकर्षक नजऱ आ रहे थे। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मेयर गैलेक्सी विभाग की अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों के साथ ‘चक-दे, चक-दे’ नामक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रगान द्वारा समारोह का समापन किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में मेयर गैलेक्सी विभाग की संचालिका श्रीमती आरती गुलाटी तथा उनकी अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रबंधक कमेटी ने अपने संदेश में कहा कि मेयर वल्र्ड स्कूल में पाठ्यक्रम और उससे संबधित गतिविधियाँ पूरे जोश व उत्साह के साथ करवाई जाती हैं जिसमें सभी बच्चे पूर्ण हर्षोल्लास से भाग लेते हैं। आज के समारोह का थीम यूफोरिया भी इसी आनंद और उत्साह पर आधारित था जिसे बच्चों ने बाखूबी निभाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के थीम पर आधारित समारोह बच्चों के भविष्य में हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। तत्पश्चात रात्रि भोज का सभी उपस्थितजन ने पूर्ण आनंद उठाया।