PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

KMV द्वारा इंटरनेशनल सीरीज के अंतर्गत प्रिंसीपल्स पैरामीटर्स एंड फ्रेमवर्क ऑफ रिसर्च: एजुकेशन पर्सपेक्टिव्य विषय पर वेबीनार आयोजित

KMV organises international webinar on Principles, Parameters and Framework of Research: Educational Perspectives under its International Series

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा के.एम.वी. अंतराष्ट्रीय सीरीज (इंग्लिश चैप्टर)-2022 के अंतर्गत प्रिंसीपल, पैरामीटर्स एंड फ्रेमवर्क ऑफ रिसर्च: एजुकेशनल पर्सपेक्टिव्य विषय पर वेबीनार का आयोजन करवाया गया। इस व्याख्यान में अंग्रेजी भाषा एवं भाषा विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय सिंह ठाकुर, असिस्टेंट डीन, कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड अप्लाइड साइंससेज, दोपार यूनिवर्सिटी, सलालाह, ओमान ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की।

प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि शोध अकादमीक गतिविधि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा यह विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को और महत्वपूर्ण शोध प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए बेहद प्रेरणादायक है। डॉ. विजय सिंह ठाकुर ने फैकल्टी एवं छात्राओं को संबोधित होते हुए शिक्षा और शोध के महत्व को बनाने की तरीकों के बारे में ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य के साथ-साथ प्रिंसीपल पैरामीटर्स एंड फ्रेमवर्क ऑफ़ रिसर्च एजुकेशनल पर्सपेक्टिवस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने अपने संबोधन में शोध के विकास एवं मूल्यांकन के बारे में जानकारी सांझा करने के साथ-साथ प्रतिभागियों को विषय के महत्वपूर्ण विस्तार प्रदान कर शोध की पृष्ठभूमि, इसकी जान-पहचान एवं शीर्षक एवं पुस्तक समीक्षा के बारे में भी अवगत करवाया। मैडम प्रिंसीपल ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के लिए विषय विशेषज्ञ के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा इस सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।